Showing posts with label मुहब्बत की. Show all posts
Showing posts with label मुहब्बत की. Show all posts

Friday, 18 June 2010

कहानी

मुह्ब्बत की कहानी मैं सुनाता हूं, अदावत की गली में मैं न जाता हूं।
किताबे-दिल अटी तेरी लकीरों से , लकीरों की जबीं मैं ना सजाता हूं ।
सताया हूं हसीनों की नज़ाकत का, मज़ारे- इश्क़ से अब खौफ़ खाता हूं।
ग़रीबों के मुहल्ले का निवासी हूं , अमीरों का महल मैं ही सजाता हूं।
शराबी को दुआवों से नहीं मतलब,रहम की बातों से अब डर सा जाता हूं।
तुम्हें देखा हूं जब से बे-सुकूं हूं मैं , तड़फ़ को अपनी दुनिया से छिपाता हूं।
चराग़ो सा ये दिल मासूम है फ़िर भी, मैं पागल आंधियों को आज़माता हूं ।
किनारे खुदगरज़ हैं इसलिये दानी , वफ़ायें मैं समन्दर से निभाता हूं ।